Monday, October 10, 2011

फिर अलविदा




-----
बेशक मंजिलें अलग हैं,
और कुछ दूर तलक ही रास्ते साथ हैं .
-
कब हों जुदा, अभी मालूम नहीं,
चलते चलते वो वक़्त भी आ जायेगा .
-
जो बातें अभी हैं दरमियान,
खूबसूरत हैं, और अपने साथ हैं .
- 
वक़्त की ये हवा गुज़र जो गयी,
यादों के मंज़र धुंधला जायेंगे .
-
घुल जायेंगे सब इसी दौड़ में,
और न होगा मुड़ के कभी देखना .
--
पर कभी जो मिले किसी मोड़ पर,
मुस्कुराहटें भी तब मचल आयेंगी .
-----------------------------------------------------------------------------------

Sunday, March 13, 2011

परी ...



-------------------------------------------------------------------------------------

खोई खोई कोई हवा सी,
गुम हुई सी हंसी सी,
तारों से जुदा रैन सी,
क्यूँ गुम सुम है ... परी .
-
संग बहारें ले आना,
ज़िन्दगी को जीना सिखाना,
तेरी वो अदा ...
कहाँ खो गयी, ओ परी !
-
चल ... जाने भी दे,
आसरे ये, ख़ामोशियों के .
थोड़ी संग कर मेरे गुफ्तगू,
चहक ले ज़रा ... ओ परी !
-
थोड़ी जो तू उदास है,
साथ कुछ मैं चलूँ .
जो तू ख़ामोश है,
कोई बात मैं करूँ, ओ परी !
-
फिर ... कर यकीन,
मिल जायेगा सारा जहाँ .
तूने जिसे चाहा ...
वो हर मकाँ ... ओ परी !
-
और, चंचल तू हवा होगी,
हंसी फिर न जुदा होगी,
तारों भरी शाम होगी,
मुस्कराएगी तू ... ओ परी ! 
--------------------------------------------------------------------------------------------
 
   
   

Saturday, January 1, 2011

तू एक किताब




---------------------------------------------------------------------
कुछ खुली, कुछ बंद सी,
तू मुझे लगी थी एक किताब .
-
पहले पहल हम जुदा से,
अनकहे से, अनसुने से रहे .
वक़्त बीता, फिर यूँ लगा,
मंज़ूर- ए- ख़ुदा कुछ और ही था .
-
एक फ़रिश्ते का वजूद,
यहाँ शायद इसलिए भी था .
की हमें मिलना ही था,
कहना था, सुनना भी था .
-
मिले .......
और किताब खुलने लगी,
जो नहीं कहा, केहने लगी .
तुझको जाना, और पाया,
बहुत कुछ अपनी तरह .
-
एक दोस्त, जो मुझे सुने,
मुझे समझे, कुछ कहे भी .
जब मन बेचैन हो तब,
मेरी बेमेल बातें सहे भी .
-
आज .....
हमारे रास्ते जुदा होने को हैं,
और मंजिलें अलग सी हैं .
साथ हों, गुंजाइश नदारद,
और दूरियां फलक सी हैं .
-
पर भूल सकूं मैं तुझे,
ऐसा असर नहीं कोई .
तस्वीर ज़ेहन से हलकी हो,
आसार नज़र नहीं कोई .
-
बस यही दुआ होटों पर,
जब भी पीर मिले कोई .
मुस्कराती तू रहे,
चाहे पीर मिले कोई ....
-----------------------------------------------------------------------------