Friday, December 31, 2010

वो तारे



--------------------------------------------------------------------------
कुछ हिस्सा- ए- आसमां,
अलहदा नज़र आता है .
अगर देखूँ वहां तारे,
एक चेहरा नज़र आता है ..
-
रात और अकेले रास्ते,
लोग यूँ ही गुज़र जाते हैं .
मैं और मेरा साया,
तनहा नज़र आते हैं ..
-
जो ताक भर लूँ आसमां,
पल भर के भी वास्ते .
तेरे ही वो किस्से,
साथ नज़र आते हैं ..
-
फिर तन्हाई कोई नहीं,
दिल बहल जाता है .
तेरे दिखाए तारे,
मेरे पास नज़र आते हैं ..
----------------------------------------------------------------------------

Tuesday, December 28, 2010

दोस्ती













-----------------------------------------------------------------------------
ये दोस्ती के जमघट,
मुस्कुराहटों के मेले .
तस्वीर- ए- ज़ेहन में,
ज़िन्दा सभी रहेंगे ..
-
आज हम यहाँ,
हाल- ए- कल क्या पता .
पर याद- ए- कारवां,
मेरे संग ही रहेंगे ..
--------------------------------------------------------------------------------

Friday, December 24, 2010

ए दोस्त



















-----------------------------------------------------------------------------
This One is For "SJ" .....
-----------------------------------------------------------------------------
ज़िन्दगी कब आसन थी,
और रास्ते कब सीधे ?
और ऐसा भी नहीं कि,
सारे जहां की ख़ुशी हासिल हो ..
-
दरख़्त बहुत थे रास्तों में,
पर उनमें बहुत उजाड़ ही थे .
आफताब आग उगलता था,
और दो एक बादल ही छितरे थे ..
-
पर इस धूप में,
तेरा मिल जाना .
ज़िन्दगी में आकर,
फ़ूल सा खिल जाना .
-
दरख़्त न भी हों,
तो छांव में बदल जाना .
कुछ यूँ जादू कर जाता था .
ठोकरों और शिकस्तों में भी,
मैं सिर्फ मुस्कुराता था ..
-------------------------------------------------------------------------------

Sunday, December 19, 2010

तेरी सुबह

A Beautiful Morning For You ...


--------------------------------------------------------------------------------
A birthday present to a friend ...
--------------------------------------------------------------------------------
पलकों से ओझल आँखें,
हाथों से मिचलाकर .
छोटी सी जम्हाई संग,
अंगड़ाईयां  लेकर .
ओस की बूंदों को,
आँखों में बसाकर .
सूरज की पहली लाली,
होटों पे बिखराकर .
चंचल हवा के झुमके,
कानो पे सजाकर .
खिले खिले फूलों की,
चुनरी लहराकर .
रंगबिरंगी नटखट,
तितली सी बलखाकर .
-
नयी नवेली सुबह,
सात घोड़ों के रथ पर,
तुझे तेरे सपनो से,
मिलवाने आ रही है ..
-
तू उन ख़ाबों को,
सीने से लगाकर,
होटों से छुआकर,
बाँहों में समेटेगी ..
-
सोच कर यही,
कविता मेरी,
ख़ुद से ख़ुद को,
गुनगुना रही है ..
-
तेरी हर सुबह,
ऐसी ही हसीं हो,
बस इसी दुआ का,
गीत गा रही है ..
------------------------------------------------------------------------------

Tuesday, November 30, 2010

Just Like That ...

---------------------------------------------------------------------
A very special poetry in my life. Reminds me of IMT days.

I hope everyone at IMT heard these lines before. But, no one read the complete poetry.

So, for all you dearest friends and batch mates and all IMTians ... This one is for US.
---------------------------------------------------------------------
----------------------------------------------------------------------------------------------------------
पलकों से ढका,
अपना ख़्वाब था .
जिस पर था यकीं,
सच होने वाला है ..
-
मंज़िल वो हसीन,
जो मुझसे दूर थी .
अब मेरे करीब,
वो आने वाली है ..
-
मुश्किल आये भी,
क्यूँ पीछे हट जाना .
मेरा ये कदम,
आगे जाने वाला है ..
-
सोची हर ख़ुशी,
ज़िन्दगी में आज तक,
वो अब मुझे,
हासिल होकर रहेगी ..
-
है यकीं,
हम जियेंगे,
just like that !!!
-

मंज़िल जिसको जाना,
वो तो था रास्ता .
कितना है कठिन,
मालूम होने वाला है ..
-
थोड़ा डर भी है,
थोड़ी है बेचैनी .
क्या हमको मिलेगा,
और क्या खोने वाला है ..
-
पर इस धूप में,
अपना मिल जाना .
दोस्ती की छाँव,
बिखराने वाला है ..
-
दोस्ती जिस घड़ी तक,
है कायम मेरे यार,
हर मुश्किल पर जीत,
अपनी होकर रहेगी ..
-

है यकीं,
हम जियेंगे,
just like that !!!
-
क्या ये वक़्त था,
क्या थी ज़िन्दगी .
जिसको छोड़ कर,
हम जाने वाले हैं ..
-
हमको ये कभी,
भूलेगा नहीं .
इसकी याद को, 
संग ले जाने वाले हैं ..
-
मंज़िल एक नयी,
करती है इंतज़ार .
एक नयी शुरुआत,
फिरसे होने वाली है ..
-
सपने अब सभी,
देखे जो आज तक,
वो अब सभी,
पूरे होकर रहेंगे ..
-
है यकीं,
हम जियेंगे,
just like that !!!
-------------------------------------------------------------------------------------------------