Friday, December 31, 2010

वो तारे



--------------------------------------------------------------------------
कुछ हिस्सा- ए- आसमां,
अलहदा नज़र आता है .
अगर देखूँ वहां तारे,
एक चेहरा नज़र आता है ..
-
रात और अकेले रास्ते,
लोग यूँ ही गुज़र जाते हैं .
मैं और मेरा साया,
तनहा नज़र आते हैं ..
-
जो ताक भर लूँ आसमां,
पल भर के भी वास्ते .
तेरे ही वो किस्से,
साथ नज़र आते हैं ..
-
फिर तन्हाई कोई नहीं,
दिल बहल जाता है .
तेरे दिखाए तारे,
मेरे पास नज़र आते हैं ..
----------------------------------------------------------------------------

Tuesday, December 28, 2010

दोस्ती













-----------------------------------------------------------------------------
ये दोस्ती के जमघट,
मुस्कुराहटों के मेले .
तस्वीर- ए- ज़ेहन में,
ज़िन्दा सभी रहेंगे ..
-
आज हम यहाँ,
हाल- ए- कल क्या पता .
पर याद- ए- कारवां,
मेरे संग ही रहेंगे ..
--------------------------------------------------------------------------------

Friday, December 24, 2010

ए दोस्त



















-----------------------------------------------------------------------------
This One is For "SJ" .....
-----------------------------------------------------------------------------
ज़िन्दगी कब आसन थी,
और रास्ते कब सीधे ?
और ऐसा भी नहीं कि,
सारे जहां की ख़ुशी हासिल हो ..
-
दरख़्त बहुत थे रास्तों में,
पर उनमें बहुत उजाड़ ही थे .
आफताब आग उगलता था,
और दो एक बादल ही छितरे थे ..
-
पर इस धूप में,
तेरा मिल जाना .
ज़िन्दगी में आकर,
फ़ूल सा खिल जाना .
-
दरख़्त न भी हों,
तो छांव में बदल जाना .
कुछ यूँ जादू कर जाता था .
ठोकरों और शिकस्तों में भी,
मैं सिर्फ मुस्कुराता था ..
-------------------------------------------------------------------------------

Sunday, December 19, 2010

तेरी सुबह

A Beautiful Morning For You ...


--------------------------------------------------------------------------------
A birthday present to a friend ...
--------------------------------------------------------------------------------
पलकों से ओझल आँखें,
हाथों से मिचलाकर .
छोटी सी जम्हाई संग,
अंगड़ाईयां  लेकर .
ओस की बूंदों को,
आँखों में बसाकर .
सूरज की पहली लाली,
होटों पे बिखराकर .
चंचल हवा के झुमके,
कानो पे सजाकर .
खिले खिले फूलों की,
चुनरी लहराकर .
रंगबिरंगी नटखट,
तितली सी बलखाकर .
-
नयी नवेली सुबह,
सात घोड़ों के रथ पर,
तुझे तेरे सपनो से,
मिलवाने आ रही है ..
-
तू उन ख़ाबों को,
सीने से लगाकर,
होटों से छुआकर,
बाँहों में समेटेगी ..
-
सोच कर यही,
कविता मेरी,
ख़ुद से ख़ुद को,
गुनगुना रही है ..
-
तेरी हर सुबह,
ऐसी ही हसीं हो,
बस इसी दुआ का,
गीत गा रही है ..
------------------------------------------------------------------------------